{"_id":"69d23e02626ebac2c9081499","slug":"shiv-mahapuran-from-june-16-at-budha-mahadev-temple-nithar-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157485-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में शिव महापुराण 16 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बूढ़ा महादेव मंदिर नित्थर में शिव महापुराण 16 जून से
विज्ञापन
मंदिर कमेटी ने बैठक में तैयार की आगामी रूपरेखा
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर क्षेत्र के आराध्य देव बूढ़ा महादेव के मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान को लेकर बैठक हुई। मंदिर कमेटी अध्यक्ष ताबे राम की अध्यक्षता में बैठक हुई और मंदिर में प्रस्तावित शिव महापुराण के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में फैसला लिया कि बूढ़ा महादेव मंदिर में 16 जून से शिव महापुराण शुरू होगा और 24 जून तक आयोजित किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान में देवी-देवताओं के निमंत्रण को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, इस पर अभी निर्णय नहीं हो पाया है। बैठक में नित्थर उप तहसील के देहरा, शोचा, झल्ली, घरोली, चेबड़ी, आनस, ढमाह, धनाह, शरटी, शकरोली, खदबेचा, मौणी, शनाह, एड़शी और पडौर गांव के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर बूढ़ा महादेव स्पोर्ट्स क्लब नित्थर के अध्यक्ष मनजीत ठाकुर सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।