फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shimla rampur nh block due to landslide for 14 hour

14 घंटे बंद रहा शिमला रामपुर नेशनल हाईवे, वनवे हो रही आवाजाही

Tue, 23 Nov 2021 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
shimla rampur nh block due to landslide for 14 hour
मंगलवार सुबह तीन बजे से ठियोग लाल पानी एनएच 95 हुआ बंद - फोटो : RAMPUR-HP
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग के साथ लगते लालपानी के पास पहाड़ी दरकने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग पांच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है। इस वजह से हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब तीन पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। गनीमत रही कि घटना के समय हाईवे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। एनएच बंद होने से सुबह ही दोनों वाहनों की लंबी कतार लग गई। एनएच प्राधिकरण बाधित ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब चार बजे वाहनों की आवाजाही को बहाल किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसा बीते दिनों भी इसी जगह पर एनएच पर पहाड़ी गिरने से सड़क कई घंटों बाधित रही थी। मंगलवार सुबह फिर से करीब 3 बजे यहां पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा एनएच-पांच गिर गया। इसके कारण एनएच पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई। गनीमत रही कि इस समय पर एनएच पर वाहनों की आवाजाही कम रहती है, अन्यथा कोई बड़ा हादसा पेश आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच बंद होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। इससे हजारों लोगों को आवाजाही में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसडीएम ठियोग सौरभ जसस्ल ने सुबह ही इस बात की पुष्टि अपने फेसबुक पेज से सार्वजनिक कर दी थी। सड़क बंद होने के कारण कुछ लोगों ने वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करते हुए शिमला पहुंचे। इसमें वाया धर्मपुर माहौरी-छैला और सरुवन मार्ग शामिल है।

एनएच प्राधिकरण के एक्सईएन पीपी सिंह ने बताया कि भूस्खलन होने से सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आ गिरा है और अभी भी मिट्टी के खिसकने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed