फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Shesh Ram became the President, and Kirtiman became the Vice President

Rampur Bushahar News: शेष राम अध्यक्ष और कीर्तिमान बने उपाध्यक्ष

Mon, 22 Jun 2026 11:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shesh Ram became the President, and Kirtiman became the Vice President
पदम स्कूल रामपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
पदम स्कूल रामपुर में स्कूल प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन

सहमति न बनने से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए हुए चुनाव, अध्यक्ष शेष राम को पड़े 18 वोट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने की। बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंगकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। स्कूल में नए नियमों के तरह हर सेक्शन से एक-एक सदस्य चुना गया। सदस्य चुनने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुना गया। बैठक में शेष राम को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और कीर्तिमान को उपाध्यक्ष का पद सौंपा गया। बाल वाटिका-1 से कीर्तिमान, बाल वाटिका-2 से मीना कुमारी, बाल वाटिका-3 से पूनम, पहली कक्षा-ए सेक्शन से दुर्गा सिंह, पहली कक्षा-बी सेक्शन से उमा जोशी को सदस्य चुना गया। दूसरी कक्षा-ए सेक्शन से हिना, बी सेक्शन से संगीता, तीसरी कक्षा से प्रेम कांता, चौथी कक्षा सेक्शन-ए से रमेश ठाकुर और बी से रेखा को सदस्य चुना गया। पांचवीं कक्षा-ए सेक्शन से हंस राज, बी से सितेंद्र कुमार और सी सेक्शन से शेष राम को सदस्य चुना गया। छठी कक्षा-ए सेक्शन से जुबला मेहता, बी सेक्शन से दीपा नेगी, सी सेक्शन से विजेंद्र को चुना गया। कक्षा सातवीं-ए सेक्शन कनिका शर्मा और बी सेक्शन पवन कुमार को चुना गया। इनके अलावा आठवीं कक्षा-ए सेक्शन अनिल, बी सेक्शन सुकन्या ठाकुर, नौवीं कक्षा-ए सेक्शन से विनोद मेहता, बी सेक्शन से किरण शर्मा, सी सेक्शन से सीता देवी को चुना गया। दसवीं कक्षा से मीना देवी, ग्यारहवीं कक्षा कला संकाय से पूर्ण, वाणिज्य विभाग से अनीता, विज्ञान विभाग से सुषमा शर्मा, बारहवीं कक्षा संकाय विभाग से सुरेश कश्यप, वाणिज्य विभाग से अंजू और विज्ञान विभाग से नीतू को सदस्य चुना गया।

सहमति न बनने पर हुए चुनाव, 35 सदस्यों ने किया मतदान
पदम स्कूल में अध्यक्ष पद के लिए सहमति न बनने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव करवाने पड़े। अध्यक्ष पद के लिए शेष राम और पूर्व एसएमसी अध्यक्ष सुरेश कश्यप उम्मीदवार थे। कुल 35 सदस्यों ने अपने मत का उपयोग किया, जिसमें शेष राम को 18 और सुरेश कश्यप को 16 वोट पड़े। एक मत निरस्त हुआ। वहीं, उपाध्यक्ष के लिए चार उम्मीदवार मैदान में उतरे। इस चुनाव में कीर्तिमान को सबसे अधिक 17 मत पड़े। वहीं, दीपा को 12, दुर्गा सिंह को 4 और मीना को 2 मत पड़े। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दिए। कहा कि स्कूल के सर्वांगीण विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान स्कूल प्रबंधन समिति का होता है।

पदम स्कूल रामपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद

पदम स्कूल रामपुर में स्कूल प्रबंधन समिति की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article