फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sharanya Verma from Theog became the center of attention at the Jantar Mantar protest

Rampur Bushahar News: जंतर-मंतर आंदोलन में ठियोग की शरण्या वर्मा बनीं चर्चा का केंद्र

Tue, 21 Jul 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sharanya Verma from Theog became the center of attention at the Jantar Mantar protest
ठियोग की शरण्या वर्मा। स्रोत : जागरूक पाठक।
डफली की थाप से सोशल मीडिया पर छाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ठियोग। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से नीट परीक्षा पत्र लीक के विरोध में चल रहे प्रदर्शन के दौरान हिमाचल प्रदेश के ठियोग की बेटी शरण्या वर्मा सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। प्रदर्शन के दौरान डफली बजाते हुए उनके कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके चलते उन्हें लोग वायरल गर्ल के रूप में भी पहचानने लगे हैं। शरण्या वर्मा ठियोग तहसील के गांव भलेच की रहने वाली हैं। उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। उनके पिता संदीप सोनू भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) से जुड़े रहे हैं और किसान नेता के रूप में भी सक्रिय रहे हैं। शरण्या की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है। उनके परनाना बुद्धिराम वर्मा ठियोग के पहले प्रजामंडल के मंत्रिमंडल में गृह मंत्री रह चुके हैं। शरण्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं की पढ़ाई शिमला के डीएवी स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त की। वर्तमान में वह डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली में मास्टर इन परफॉर्मेंस स्टडीज की पढ़ाई कर रही हैं। विश्वविद्यालय में भी शरण्या ने छात्र नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह छात्र संघ में सबसे बड़ा पद माने जाने वाले निर्वाचित कोषाध्यक्ष के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। इन दिनों जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में कथित बार-बार पेपर लीक की घटनाओं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में शरण्या सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। प्रदर्शन के दौरान डफली बजाते हुए उनके जोशीले अंदाज के वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जा रहे हैं, जिससे ठियोग सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में भी उनकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article