{"_id":"6a1d91c1d123c59e0b097cc8","slug":"sharan-to-doi-road-will-be-repaired-at-a-cost-of-rs-488-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-161524-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शरण से डोई सड़क 4.88 करोड़ से सड़क होगी दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शरण से डोई सड़क 4.88 करोड़ से सड़क होगी दुरुस्त
विज्ञापन
. सेब बहुल इलाकों के बागवानों को मिलेगी राहत
. पीएमजीएसवाई-4 के तहत लोक निर्माण विभाग करेगा सड़क का कायाकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की शरण से डोई तक सड़क जल्द 4.88 करोड़ रुपये से दुरुस्त की जाएगी। ग्रामीणों और किसानों-बागवानों को जल्द बेहतर सड़क की सुविधा मिलेगी। लोक निर्माण विभाग प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 (पीएमजीएसवाई) के तहत सड़क का कायाकल्प करेगा। तहसील मुख्यालय ननखड़ी को जोड़ने वाली सड़क से हजारों ग्रामीण लाभान्वित होते हैं। ननखड़ी विकास खंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का व्यापक विस्तार और सुधार किया जा रहा है। यह सड़क रामपुर से ननखड़ी और ननखड़ी तहसील की कई पंचायतों को तहसील मुख्यालय से जोड़ती है। इस सड़क के दुरुस्त होने से जहां तहसील मुख्यालय पहुंचने में आसानी होगी, वहीं क्षेत्र के हजारों सेब उत्पादकों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने में राहत मिलेगी। क्षेत्र में हर वर्ष लाखों पेटी सेब उत्पादन होता है, लेकिन सड़कों की खस्ता हालत हर वर्ष बागवानों की चिंता बढ़ाती है। इस सड़क के पक्का होने बागवानों की वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान होगा। खस्ताहाल करीब 4 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा मेटलिंग, टारिंग और निकासी नालियों का निर्माण किया जाएगा। सुरक्षा दीवार और अन्य आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा। निर्माण कार्य को लेकर इन दिनों लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर सड़क की हालत सुधारी जाएगी। क्षेत्र के हजारों लोगों को अब खस्ताहाल और जोखिमों भरी बनी सड़क से निजात मिलेगी। जल्द ही ग्रामीणों को आरामदायक और सुरक्षित सफर की सुविधा मिलेगी।
पीएमजीएसवाई के तहत शरण से डोई सड़क का कायाकल्प किया जाएगा। 4.88 करोड़ रुपये की लागत से 4 किलोमीटर सड़क को चकाचक किया जाएगा। जल्द ही कार्य शुरू कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाएगी। - अंकुश जम्वाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर