फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   shalini negi elected nursing officer

सराहन की बेटी शालिनी नेगी बनीं नर्सिंग ऑफिसर

Sun, 16 Oct 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
shalini negi elected nursing officer
सराहन ढेऊ की बेटी शालिनी नेगी - फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उपतहसील सराहन के ढेऊ गांव की बेटी शालिनी नेगी ने कड़ी मेहनत के बूते नर्सिंग ऑफिसर बनी हैं। शालिनी ऑल इंडिया स्तर की नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (नॉर्सेट) 2022 उत्तीर्ण कर देश के कुल 17 प्रीमियर स्वास्थ्य संस्थान में से एक एम्स बिलासपुर के लिए चयनित हुई हैं। उनकी उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शालिनी अब बतौर नर्सिंग ऑफिसर एम्स बिलासपुर में सेवाएं देंगी।
विज्ञापन

उन्होंने दसवीं तक की पढ़ाई डीएवी रामपुर, बारहवीं कक्षा डीपीएस झाकड़ी और नर्सिंग की डिग्री चंडीगढ़ से हासिल की है। शालिनी ने बताया कि उन्होंने बीते वर्ष से नॉर्सेट 2022 की तैयारी अपने भाई डॉ. रोहित नेगी के मार्गदर्शन में शुरू की और इस मुकाम तक पहुंची हैं। शालिनी के भाई डॉ. रोहित नेगी भी इसी वर्ष के शुरुआत से एम्स भोपाल से पीजी (एमएस) कर रहे हैं।
विज्ञापन

अपने दोनों बच्चों के की कामयाबी से माता-पिता गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उनके पिता ई. सीटी नेगी, राज्य विद्युत बोर्ड ज्यूरी में सहायक अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं जबकि मां नीना नेगी गृहिणी हैं। बेटी के एम्स में चयन से परिवार, रिश्तेदार और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed