फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SFI demands abolition of NTA and resignation of Education Minister

Rampur Bushahar News: एनटीए को समाप्त करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की एसएफआई ने की मांग

Thu, 04 Jul 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
SFI demands abolition of NTA and resignation of Education Minister
एसएफआई लोकल कमेटी रामपुर एनटीए समाप्त करने और ​केंद्रीय ​शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने को लेकर
एसडीएम रामपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। एसएफआई लोकल कमेटी रामपुर में केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर उपमंडल अधिकारी रामपुर निशांत तोमर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनटीए को समाप्त करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफे देने के लिए ज्ञापन सौंपा। एसएफआई लोकल कमेटी रामपुर के राहुल विद्यार्थी ने कहा कि विद्यार्थी एनटीए और राष्ट्रीय परीक्षा करने में की गई लापरवाही के कारण रोष में हैं। इससे देशभर के लाखों विद्यािर्थयों का कॅरिअर प्रभावित हुआ है। राहुल विद्यार्थी ने कहा कि निरंतर विसंगतियों की गंभीरता को देखते हुए हम मांग करते हैं कि एनटीए प्रणाली को समाप्त किया जाए और हाल ही में नेट-नीट परीक्षा देने वाले सभी छात्रों को मुआवजा प्रदान किया जाए। एसएफआई मांग करती हैं कि शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed