{"_id":"68d51c14606d9b2be2045126","slug":"sewerage-scheme-to-be-made-for-five-villages-of-nichar-work-to-begin-in-october-rampur-hp-news-c-19-1-sml1055-607385-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निचार के पांच गांवों के लिए बनेगी सीवरेज योजना, अक्तूबर में शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निचार के पांच गांवों के लिए बनेगी सीवरेज योजना, अक्तूबर में शुरू होगा काम
सार
किन्नौर जिले की निचार पंचायत के पांच गांवों में 11.09 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना शुरू होने जा रही है। अक्तूबर से निर्माण कार्य शुरू होगा और 18 महीने में पूरा होगा। इससे लगभग 3,954 परिवार लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विस्तार
11.09 करोड़ रुपये आएगी लागतए जनजातीय उप योजना के तहत राशि हुई मंजूर
बीरबल नेगी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले की निचार पंचायत के पांच गांवों के लिए सीवरेज योजना का निर्माण किया जाएगा। इसकी लागत 11.09 करोड़ रुपये आएगी। जनजातीय उप योजना के तहत यह राशि मंजूर हो चुकी है। अक्तूबर से योजना का काम शुरू हो जाएगा। योजना के तहत ट्रीटमेंट प्लांट और 510 चैंबरों का निर्माण होगा। साथ ही नाै किलोमीटर लंबी सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। सीवरेज सुविधा से निचार पंचायत के निगानी, काश्पो, ग्रादे, ग्रांगे और पूजे गांवों के 3,954 परिवार लाभान्वित होंगे। योजना के तहत 0.5 एमएलडी की क्षमता वाली ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण डेट सुंगरा के पास होगा। नौ किलोमीटर के क्षेत्र में 150 एमएम की सीवर लाइन भी बिछाई जाएंगी। जल शक्ति विभाग जल्द ही अक्तूबर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य शुरू कर देगा। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने टेंडर की सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। अब जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा। निचार पंचायत प्रधान अधिवक्ता राजपाल नेगी ने निचार पंचायत को सीवरेज सुविधा से जोड़ने के कार्य की सराहना की है और मंत्री जगत सिंह नेगी का आभार जताया है।
18 महीने में पूरा होगा काम
जल शक्ति विभाग रिकांगपिओ के अधिशासी अभियंता अभिषेक शर्मा ने बताया कि विभाग ने सारी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं। अक्तूबर से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। सीवरेज योजना का कार्य 18 महीने में पूरा होगा।