फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sewerage plant to be built in Kaza

Rampur Bushahar News: काजा में छह करोड़ से बनेगा सीवरेज प्लांट

Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Sewerage plant to be built in Kaza
काजा में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करतीं विधायक अनुराधा राणा। संवाद
विधायक अनुराधा राणा किया भूमि पूजन., रिवर राफ्टिंग केंद्र का शिलान्यास भी किया
विज्ञापन

चिचम पुल का निरीक्षण भी किया, मरम्मत की घोषणा भी की
संवाद न्यूज एजेंसी
काजा (लाहौल-स्पीति)। काजा में छह करोड़ से आधुनिक सीवरेज प्लांट बनेगा। प्लांट के शुभारंभ के लिए लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने काजा में सोमवार को भूमि पूजन किया। यह प्लांट 410 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का होगा। साथ ही उन्होंने 24 लाख रुपये के रिवर राफ्टिंग केंद्र का शिलान्यास भी किया। विधायक ने महिला मंडल भवन के निर्माण और चिचम पुल के मरम्मत की घोषणा भी की। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट परियोजना वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत जल शक्ति विभाग, मंडल काजा की ओर से क्रियान्वित की जाएगी। इसमें बायो डाइजेस्टर, मूविंग बेड बायोफिल्म रिएक्टर और कंस्ट्रक्टेड वेटलैंड जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग होगा। यह काजा में सीवेज के वैज्ञानिक और पर्यावरण-अनुकूल प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा। यह परियोजना क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक अनुराधा राणा ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार लाहौल-स्पीति में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिलाओं के सशक्तीकरण से जुड़े विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक अनुराधा राणा ने महिला मंडल काजा भवन के निर्माण की भी घोषणा की। यह भवन लगभग 74 लाख रुपये की लागत से बनेगा। यह महिला मंडल की गतिविधियों और सामुदायिक आयोजनों के लिए एक सशक्त केंद्र होगा। इसका निर्माण कार्य अगले वर्ष तक पूरा होने की संभावना है। विधायक ने 24 लाख रुपये की लागत से रिवर राफ्टिंग और व्यावसायिक खेल प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास भी किया गया। खंड विकास अधिकारी अंशुल शांडिल ने बताया कि निर्माण कार्य आगामी सप्ताह से शुरू होगा। विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र युवाओं को साहसिक खेलों में प्रशिक्षण देगा। इससे उन्हें स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया कि लाहौल-स्पीति में साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। ऐसी सुविधाओं से स्थानीय युवाओं को लाभ होगा। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। अंत में विधायक अनुराधा राणा ने विश्व प्रसिद्ध चिचम पुल का निरीक्षण किया। महिला मंडल चिचम के सदस्यों ने उन्हें पुल की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल उनके लिए जीवनरेखा है और भारी वाहनों से प्रभावित हुआ है। अनुराधा राणा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान हो गया है। कार्य अगले दो सप्ताह के भीतर प्रारंभ कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने पेयजल और सिंचाई जल की समस्याओं को भी उनके समक्ष रखा, जिस पर विधायक ने समाधान का आश्वासन दिया।

काजा में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करतीं विधायक अनुराधा राणा। संवाद

काजा में रिवर राफ्टिंग प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास करतीं विधायक अनुराधा राणा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article