फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Several issues became heated during the meeting in NankhariSeveral issues became heated during the meeting in Nankhari

Rampur Bushahar News: मिड-डे मील कर्मियों को मिले 13,500 रुपये न्यूनतम वेतन

Sat, 04 Apr 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Several issues became heated during the meeting in NankhariSeveral issues became heated during the meeting in Nankhari
ननखड़ी में आयोजित बैठक में चर्चा करते मिड डे मील कर्मचारी। संवाद
. ननखड़ी में बैठक में कई मुद्दे गरमाए, सरकार की कार्यप्रणाली पर जताया रोष
विज्ञापन


. चेताया, यदि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो यूनियन तेज करेगी संघर्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। लंबित मांगें पूरी न होने पर मिड-डे मील कर्मचारियों में सरकार की कार्यशैली को लेकर रोष है। ननखड़ी में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने आगामी प्रस्तावित प्रदेश व्यापी हड़ताल समेत कई ज्वलंत मुद्दों पर मंथन किया और आगामी रूपरेखा तैयार की। मिड-डे मील वर्कर यूनियन संबंधित सीटू की खंड इकाई ननखड़ी की बैठक रमेश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार से मांग उठाई कि 13,500 रुपये न्यूनतम वेतन दिया जाए। यूनियन महासचिव कौशल्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में मिड-डे मील कर्मियों के लिए केवल 500 रुपये की बढ़ोतरी की है, जो इस महंगाई के दौर में बहुत कम है। 5,500 रुपये मासिक वेतन में परिवार के भरण-पोषण का संकट मंडरा रहा है। सरकार की मिड-डे मील कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 22 जून को एक दिवसीय प्रदेशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने के लिए खंड स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। मिड-डे मील कर्मियों ने चेेताया कि यदि जल्द मांगें पूरी नहीं की गई, तो यूनियन आगामी समय में संघर्ष तेज करेगी। बैठक में अंजना, कलावती, अमिता, आशा, रक्षा, शर्ता, परमिला, कलावती, नगीना, मीनू, शांति, सुभद्रा और बुद्धि सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article