फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven day traditional Sawan fair concludes

Rampur Bushahar News: सात दिवसीय पारंपरिक सावन मेला संपन्न

Sun, 11 Aug 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
मेले में देवता महाराज क्वार जाख विशेष रूप से रहे उपस्थति
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राेहडू। जिला शिमला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार में आयोजित पारंपरिक सावन मेले का रविवार को समापन हो गया। मेले में देवता महाराज क्वार जाख विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेले का मुख्य आकर्षण स्थानीय महिलाओं का पारंपरिक वेशभूषा में लोकनृत्य रहा।

सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार सावन मेले का आयोजन क्वार क्षेत्र के दो दिन धंद्रवाड़ी और पांच दिन कितरवाड़ी गांव में होता है। इस पारंपरिक कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग जाख देवता के मंदिर में उपस्थित रहकर अपनी भूमिका निभाते है। इस मौके पर स्थानीय महिला पारंपरिक वेशभूषा में देव स्तुति के पारंपरिक गीत गाती हैं। रोज शाम को महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में देवता के अभिनंदन में पारंपरिक नृत्य किया जाता है। वाद्य यंत्रों पर महिलाओं का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मेले को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे।
विज्ञापन


देवता क्वार जाख के मोतमीन घुंघर सिंह ने बताया कि सावन मेला हर वर्ष पारंपरिक रूप से मनाया जाता है। मेले का आयोजन दो दिन धंद्रवाड़ी और पांच दिन कितरवाड़ी में किया जाता है। सदियों से चली आ रही परंपरा अनुसार क्षेत्र की खुशहाली के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed