{"_id":"6734974077b8f7f26c05367d","slug":"seven-day-nss-camp-in-sarahan-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-124683-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सराहन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सराहन में सात दिवसीय एनएसएस शिविर
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन बुशहर में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का शुभारंभ हुआ। स्वयंसेवी नरेश मेहता ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
शिविर का स्वागत गीत और एनएसएस गीत के साथ आगाज हुआ। कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार ने सात दिवसीय शिविर की रूपरेखा साझा की। एनएसएस छात्रों ने उद्घाटन अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यवाहक प्रधानाचार्य एवं महिला कार्यक्रम अधिकारी भावना कंवर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्यों और प्रयोजन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवियों की ओर से स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। स्रोत व्यक्तियों द्वारा स्वयंसेवियों को महत्वपूर्ण विषयों के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष संजीत चौहान और समिति के सदस्य मौजूद रहे। - संवाद