फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven and a half lakh scam in Khabal Panchayat, FIR registered against former Pradhan

खाबल पंचायत में साढ़े सात लाख का घपला, पूर्व प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
Seven and a half lakh scam in Khabal Panchayat, FIR registered against former Pradhan
Seven and a half lakh scam in Khabal Panchayat, FIR registered against former Pradhan
रोहड़ू। खाबल पंचायत की पूर्व महिला प्रधान के खिलाफ चिड़गांव पुलिस थाने में सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज हुआ है। विभागीय जांच के दौरान साढ़े सात लाख का घोटाला सामने आया है। बीडीओ चिड़गांव ने पूर्व पंचायत प्रधान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत की है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी ने न्यायालय से अग्रिम जमानत ले ली है।
विज्ञापन

खाबल पंचायत के लोगों ने पंचायत के पूर्व प्रधान के खिलाफ अनियमितताओं की विजिलेंस से शिकायत की थी। विजिलेंस ने बीडीओ रोहड़ू को विभागीय जांच के आदेश दिए। जांच में पता चला कि पंचायत में साढे़ सात लाख रुपये की तीन पेयजल योजनाओं का निर्माण नहीं हुआ है हालांकि पंचायत से इसको लेकर राशि की निकासी की गई है। सरकारी दस्तावेजों में काम को पूरा दर्शाया गया। विभाग से मंजूर राशि की निकासी भी की गई है। इसी पंचायत के प्रधान पद पर इस समय आरोपी पूर्व महिला प्रधान के पति तैनात हैं।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान पवित्रा के खिलाफ जांच के दौरान करीब साढे़ सात लाख रुपये की अनियमितताओं का मामला सामने आया है। मामले की जांच के बाद इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोशन लाल शर्मा, बीडीओ, चिड़गांव
खाबल पंचायत की पूर्व प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज होने का पता चलने पर आरोपी प्रधान को न्यायालय से तीन दिसंबर कर अंतरिम जमानत ले ली है।
-अश्विनी ठाकुर, थाना प्रभारी, चिड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed