फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Setback for Congress as Meghraj Dhagata joins BJP

Rampur Bushahar News: कांग्रेस को झटका, मेघराज धागटा भाजपा में शामिल

Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Setback for Congress as Meghraj Dhagata joins BJP
प्रदेश कांग्रेस एससी विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष मेघराज धागटा भाजपा में हुए शामिल। स्रोत : भाजपा
कोटखाई (रोहड़ू)। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को राजनीतिक झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष मेघराज धागटा ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार की उपस्थिति में मेघराज धागटा भाजपा में शामिल हुए। सांसद ने उनका पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि धागटा के जुड़ने से भाजपा संगठन को क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। धागटा के राजनीतिक अनुभव, सामाजिक कार्यों और जनसंपर्क का लाभ पार्टी और क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
विज्ञापन

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मेघराज धागटा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से वह प्रभावित हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। इस अवसर पर प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला, भाजपा नेता चेतन सिंह बरागटा और भाजपा मंडल कोटखाई के अध्यक्ष सुंदर डोगरा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed