{"_id":"5d2ca9578ebc3e6cfe43b144","slug":"seminar-rampur-hp-news-sml300536585","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका पर दी जानकारी
विज्ञापन
विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में युवाओं
की भूमिका के बारे में दी जानकारी
रोहड़ू के सीमा कॉलेज में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन
नवनिर्माण फाउंडेशन के चेयरमैन ने की सेमिनार में शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। विश्व युवा केंद्र नई दिल्ली के तत्वावधान में वेदमाता गायत्री जन कल्याण समिति की ओर से सीमा कॉलेज में राज्य स्तरीय सेमिनार आयोजन किया गया। इस दौरान विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। सेमिनार में नवनिर्माण फाउंडेशन के चेयरमैन सुदेश ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं सीमा कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ललिता रावत विशेष रुप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। उसके बाद उपस्थित लोगों को सेमिनार के उद्देश्य से अवगत करवाया गया। विश्व युवा केंद्र के अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि विकास लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा सभी देशों को वर्ष 2030 का समय दिया गया है। जिसके अंतर्गत गरीबी, शिक्षा, जल सरंक्षण सहित विभिन्न मुद्दों को शामिल किया गया।
एसजीवीएन कारपोरेट के अधिकारी मनोज शर्मा ने भी युवाओं को सफलता के मूलमंत्रों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि सफलता के सभी को सकारात्मक सोच रखना अनिवार्य है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक अनिल बेथवान, विपिन नेगी, उर्मिला ब्राक्टा और रामेश्वर सहित कई लोग उपस्थित थे।