फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Self-help groups are becoming a powerful medium for empowerment

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम बन रहा स्वयं सहायता समूह : प्रवीण कुमार

Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ने नारी शक्ति ग्राम संगठन की महिलाओं को दी 10 हजार सहयोग राशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नारी शक्ति ग्राम संगठन कुमारसैन ने रविवार को संगठनात्मक बैठक की। बैठक में पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। महिलाओं ने उनका स्वागत किया। पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तीकरण का मजबूत माध्यम बन चुके हैं। समूहों से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर रही हैं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और स्वरोजगार गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। वहीं, उन्होंने सामाजिक दायित्व निभाते हुए नारी शक्ति ग्राम संगठन को 10 हजार सहयोग राशि प्रदान की। बैठक में स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों, बचत एवं ऋण व्यवस्था, आजीविका गतिविधियों और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि समूहों से जुड़ने के बाद उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है। सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। बाजार वार्ड सदस्य काजल आजाद ने पंचायत प्रधान प्रवीण वर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग राशि महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और संगठन की गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed