फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   self defense training to girls

Rampur Bushahar News: देओगी स्कूल में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Wed, 04 Feb 2026 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देओगी में बुधवार को पांच दिवसीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय कुल्लू के सौजन्य से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत किया गया। एकेडमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू के प्रशिक्षक मास्टर मदन खुराना ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करना और आत्मविश्वास के साथ सुरक्षित जीवन जीने के लिए तैयार करना रहा। प्रतिभागियों को आत्मरक्षा की बुनियादी और व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया गया। मास्टर मदन खुराना ने बताया कि आत्मरक्षा हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। शिविर में शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती, अनुशासन और आत्मविश्वास पर विशेष ध्यान दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने परियोजना अधिकारी और प्रशिक्षक मदन खुराना का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed