{"_id":"691da50fe8da6ad98b0faf4d","slug":"selection-of-teams-for-state-level-volleyball-competition-on-23rd-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148391-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए टीमों का चयन 23 को
विज्ञापन
दत्तनगर में होंगे ट्रायल, इच्छुक छात्र-छात्राएं 10वीं का प्रमाणपत्र और फार्म साथ लाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश वॉलीबाल संघ की ओर से छात्र-छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता करवाई जा रही है। यह प्रतियोगिता 26 नवंबर से 28 नवंबर तक मंडी के संधोल में होगी। प्रतियोगिता के लिए शिमला जिले की टीमों का चयन दत्तनगर मैदान में 23 नवंबर को किया जाएगा। जिला शिमला वॉलीबाल संघ के महासचिव यशविंद्र ठाकुर ने कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिले की छात्र-छात्रा टीमें भाग लेंगी। इसके लिए 23 नवंबर को दत्तनगर के खेल मैदान में चयन प्रक्रिया आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए वही छात्र-छात्राएं योग्य होंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी, 2008 के बाद हुआ हो। इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ दसवीं का प्रमाणपत्र और फार्म 9005 साथ लेकर आएं। सभी खिलाड़ी 10 बजे तक पहुंचना सुनिश्चित करें। अधिक जानकारी के लिए 98177-08002, 82190-00198 और 98050-68080 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।