फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seese School Katgaon stood first in handball

Rampur Bushahar News: हैंडबॉल में सीसे स्कूल कटगांव रहा प्रथम

Sun, 21 Jul 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
कटगांव स्कूल में अंडर 14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन आज, विजेता खिलाड़ी होंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर(किन्नौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कटगांव में आयोजित जिला स्तरीय अंडर 14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए कंटे की टक्कर दी। वाॅलीबाल प्रतियोगिता में हाई स्कूल बरी ने पहला स्थान, सीसे स्कूल तंगलिग ने दूसरा और छितकुल स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो खो में कंगोस हाई स्कूल प्रथम, मूरंग स्कूल ने दूसरा और हाई स्कूल सुंगरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। बास्टकेटबॉल में शोल्टू प्रथम, सीसे स्कूल कटगांव ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं हैंडबॉल में सीसे स्कूल कटगांव प्रथम, देवी चंडिका स्कूल ने दूसरा और शोल्टू स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चैस प्रतियोगिता में सीसे स्कूल लियो ने पहला, पाईनवुड स्कूल रिकांगपिओ ने दूसरा, जबकि सीसे स्कूल कल्पा ने तीसरा स्थान हासिल किया। योग में सीसे स्कूल रूपी प्रथम, छोटा कंबा स्कूल ने दूसरा और रिब्बा स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा कबडडी, एकल गान, समूह गान और लोकनृत्य का फाइनल मुकाबला आज होगा। यह जानकारी देते हुए पीइटी देविद्र दीवान ने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभागी एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का समापन आज 12 बजे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed