फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Search operation will start again today morning, It took a long time to build the road on the first day, people still feared to be buried in the rubble, Stones falling repeatedly at Nigulsari accident site, NH-5 will remain closed till morning

आज फिर सुबह से शुरू होगा सर्च ऑपरेशन

Fri, 13 Aug 2021 10:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Search operation will start again today morning, It took a long time to build the road on the first day, people still feared to be buried in the rubble, Stones falling repeatedly at Nigulsari accident site, NH-5 will remain closed till morning
उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक मौके पर अधिकारियों के साथ जायजा लेते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर (किन्नौर)। निगुलसरी हादसे के बाद तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन में लगे बचाव दल को शुक्रवार सुबह से बार-बार पत्थरों के गिरने परेशानियां सामने आई। फिर भी बचाव दल ने शुक्रवार को मलबे में दबे 3 शव बरामद कर लिए हैं। कुल 17 शव अभी तक बरामद हुए हैं। अभी और 12 के करीब लापता लोगों को खोजने में बचाव दल को कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी। पहले दिन हादसा स्थल के नीचे सड़क निर्माण करने में काफी समय लग गया। शनिवार सुबह से फिर सर्च ऑपरेशन शुरू होगा। वहीं निगुलसरी में शुक्रवार को पत्थर गिरने से एचआरटीसी की बस में सवार दो लोगों को चोट भी आई है। जिसके कारण निगुलसरी प्वाइंट पर अभी भी यातायात के लिए खतरा बना हुआ है। इसलिए प्रशासन ने आगामी आदेश तक रात 9 बजे से लेकर सुबह 9 बजे तक एनएच-5 को बंद किया है। लोगों की सुरक्षा के लिए दोनों ओर पुलिस टीम को तैनात किया गया है ताकि लोगों को समय-समय पर सही जानकारी मिल सके। सुबह 9 बजे से लेकर देर शाम तक निगुलसरी हादसा स्थल के पास बार-बार एचएच -5 बंद होने पर दोनों ओर जाम लगने से यात्रियों को भी कुछ देर तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे के बाद ऊपरी पहाड़ी से पत्थर गिरने के बाद सर्च ऑपरेशन को बंद कर दिया है। शनिवार सुबह से दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू होगा।
विज्ञापन

निगुलसरी हादसे की हो जांच : केसर
किन्नौर कांग्रेस के प्रवक्ता केसर नेगी ने कहा कि हादसे के बाद तीन फेसबुक यूजर्स ने पोस्ट की थी, जिसमें स्पष्ट कहा था कि एचआरटीसी की बस नीचे है, इसके बावजूद जिला प्रशासन ने हादसे के बाद प्रत्यक्षदर्शियों के पोस्ट को नजरअंदाज किया और बस को सड़क में ही ढूंढते रहे। वहीं पूरा मलबा नीचे फेंकते रहे। ऐसे में संभव था कुछ लोगों की जान बच सकती थी। उन्होंने मांग की है कि निगुलसरी हादसे की जांच की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed