{"_id":"61c21bcc8a1e3016547be8a0","slug":"sdm-visited-khenri-hospital-check-oxyzen-fesility-rampur-hp-news-sml394226690","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनेरी अस्पताल में जांची ऑक्सीजन व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनेरी अस्पताल में जांची ऑक्सीजन व्यवस्था
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। चार जिलों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में मंगलवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान अस्पताल की ऑक्सीजन की व्यवस्था जांची। इस दौरान अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया गया।
मंगलवार को एसडीएम रामपुर यादवेंद्र पॉल की अध्यक्षता में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल में मरीजों को मुहैया करवाई जा रही ऑक्सीजन की आपूर्ति का जायजा लिया। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने अस्पताल में ऑक्सीजन का स्तर, प्रेशर, लीकेज और बेड साइड पर मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही ऑक्सीजन का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
नोडल अधिकारी डॉ. गुमान नेगी ने बताया कि मॉकड्रिल के जरिये खनेरी अस्पताल में हाल में स्थापित किए ऑक्सीजन प्लांट की कार्यप्रणाली, अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था और मरीजों के बिस्तरों तक ऑक्सीजन पहुंचाने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया गया। इस मौके स्थानीय प्रशासन, अस्पताल के अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे।