फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM holds meeting with officials to control dengue

Rampur Bushahar News: डेंगू से बचाव के लिए नालियों को साफ करवाए नगर परिषद

Thu, 29 Aug 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
डेंगू को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद और आस-पास के क्षेत्र में कुछ लोगों में डेंगू के प्रारंभिक लक्षण पाए गए हैं। इसके लिए एसडीएम ने वीरवार को अधिकारियों के साथ की बैठक की और डेंगू के लक्षणों को नियंत्रित करने और एहतियात कदम उठाए जाने के विभागों को दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने कहा कि डेंगू एडीज प्रजाति के मच्छरों के काटने से होता है और एडीज मच्छर दिन के समय अधिक सक्रिय होता है। डेंगू बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी वर्गों के लोगों को हो सकता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है। इसके अलावा यह गर्भवती महिला से उसके बच्चे में फैल सकता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में तब फैल सकता है, जब मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद दूसरे स्वस्थ व्यक्ति को काटता है । बैठक में बताया कि डेंगू के रोकथाम के लिए रामपुर क्षेत्र में साफ-सफाई की जा रहे है। नगर परिषद रामपुर को निर्देश दिए कि पूरे क्षेत्र में कीटनाशक और मच्छर रोधी दवाई का छिड़काव करें। नगर परिषद क्षेत्र के सभी गंदी नालियों और गंदगी को शीघ्र साफ करे। जहां गंदे पानी की निकासी संभव नहीं है, वहां अग्नि शमन विभाग से सहायता लेकर कर उसे पानी के बौछार से साफ करे। जल शक्ति विभाग को भी निर्देश दिए कि उनके विभाग के पानी टैंक जो खुले में है, वहां मच्छर को पनपने न दें । एडीएम ने व्यापारमंडल को भी निर्देश दिए कि अपने दुकानों के आस-पास साफ सफाई रखे, ताकि मच्छर पनप न सके। उन्होंने रामपुर क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि डेंगू रोग से संबंधित लक्षण पाए जाने पर अस्पताल जाएं और चिकित्सक के परामर्श के अनुसार ही दवाइयां लें। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद बाबू राम नेगी, अग्निशमन अधिकारी अशोक कुमार, आयुष विभाग से डाॅ. प्रदीप शर्मा, सहायक अभियंता जलशक्ति विभाग और व्यापारमंडल रामपुर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लोग डेंगू से सतर्क रहें
बैठक में खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डाॅ. राकेश कुमार नेगी ने कहा कि डेंगू के लक्षण अचानक तेज सिर में दर्द, तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ो में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, उल्टी होना, गंभीर मामलों में नाक, मूंह, मसूड़ों से खून आना और त्वचा पर चकत्ते उभरना है। इस रोग से बचाव के लिए घर पर मच्छरों को पनपने न दें। घर में रखे सभी पानी के बर्तनों को सप्ताह में एक बार खाली कर धूप में अवश्य सुखाएं । डेंगू के मरीज कमजोर हो जाते हैं, इसलिए उसे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां और प्रतिरक्षा प्रणाली को सहायता देने वाले पोषक तत्व से भरपूर आहार लेना चाहिए। साथ ही खूब सारे तरल पदार्थ पीना चाहिए, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed