फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM held a review meeting regarding the Republic Day celebrations in Ani

Rampur Bushahar News: स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी करेंगे मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधेंगे समां

Mon, 05 Jan 2026 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
SDM held a review meeting regarding the Republic Day celebrations in Ani
आनी में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा करते एसडीएम और अन्य। स्रोत : प्रशासन
आनी में गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक
विज्ञापन

-विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले लोग होंगे सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में गणतंत्र दिवस समारोह भव्य और गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। 26 जनवरी को मेला मैदान आनी में समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को एसडीएम लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उपमंडल स्तर पर एक साल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य और विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और लोगों को उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। समारोह के दौरान आनी कस्बे के स्कूलों और डिग्री कॉलेज आनी के छात्र-छात्राएं मार्च पास्ट करेंगे और देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त महिला मंडलों और विद्यार्थियों की ओर से भी कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिससे समारोह में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बनेगा। उन्होंने पुलिस विभाग को झंडा परेड और मार्च पास्ट की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। मार्च पास्ट की जिम्मेदारी पुलिस विभाग के परेड कमांडर को सौंपी गई है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न महिला मंडल पारंपरिक नाटी की प्रस्तुतियां भी देंगे। समारोह के समापन पर महिला और पुरुष वर्ग की अलग-अलग रस्साकशी प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएंगी। इसके अलावा समारोह के पश्चात आनी प्रशासन और प्रेस क्लब ऑफ आनी के मध्य क्रिकेट चैरिटी मैच भी करवाया जाएगा।


बैठक में बीडीसी अध्यक्षा विजय कंवर, तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा, एसएमएस डॉ. बलबीर चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी मंजूला शर्मा, बीईईओ शांति देवी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article