फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   SDM Chaupal Hem Chand Verma held a meeting with officials regarding preparations for the Independence Day celebrations.

चौपाल में आकर्षक होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : हेम चंद वर्मा

Thu, 08 Aug 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
SDM Chaupal Hem Chand Verma held a meeting with officials regarding preparations for the Independence Day celebrations.
चौपाल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों पर बैठक करते एसडीम हेम चंद वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह आकर्षक और अनूठा होगा। इसके लिए सभी अधिकारी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि आकर्षक मार्च पास्ट के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे। इसमें कॉलेज, विभिन्न स्कूलों के छात्र अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान बेहतर गुणवत्ता वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस के जवान और स्कूल के बच्चे आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के साथ स्किट भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। एसडीएम ने अधिकारियों को आयोजन स्थल पर साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने और सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी सुशांत शर्मा, तहसीलदार रेखा शर्मा, डिग्री कॉलेज चौपाल के प्राचार्य रविन्द्र चौहान, कृषि विकास अधिकारी लायक राम हेटा, कल्याण अधिकारी आशा तोमर, करतार रान्टा, राजेन्द्र झरटा, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश चंदेल, बैंक प्रबंधक सहित सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed