{"_id":"69f89dafcd0e3202d20e6eea","slug":"scrutiny-of-nominations-of-candidates-completed-in-theog-municipal-council-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159523-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग नगर परिषद में उम्मीदवारों के नामांकन जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग नगर परिषद में उम्मीदवारों के नामांकन जांच पूरी
विज्ञापन
सभी 25 उम्मीदवार चुनाव लड़ने के पात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग के चुनावी रण में अब मुकाबला पूरी तरह से साफ हो गया है। नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। किसी भी उम्मीदवार के नामांकन में कोई त्रुटि नहीं पाई गई। इसके साथ ही सभी 25 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए पात्र घोषित कर दिए गए हैं। सात वार्डों वाली इस नगर परिषद में कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिससे इस बार चुनावी मुकाबला काफी रोचक और कड़ा होने की उम्मीद है। हर वार्ड में उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। चुनाव की खास बात यह है कि इस बार अध्यक्ष पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। इसके अलावा वार्डों का आरक्षण भी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर रहा है। कुल सात वार्डों में से चार वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि एक वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। शेष दो वार्ड सामान्य (ओपन) श्रेणी में रखे गए हैं। नामांकन जांच के बाद अब सभी उम्मीदवार अपने-अपने वार्डों में चुनाव प्रचार तेज करने में जुट गए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और मतदाताओं को लुभाने के लिए विभिन्न रणनीतियां अपनाई जा रही हैं।6 मई को नाम वापसी का आखिरी दिन होगा, जिसके बाद किस वार्ड में कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में होंगे यह तय होगा।