{"_id":"5d655b408ebc3e017a20f411","slug":"scrub-typhas-alert-in-anni-rampur-hp-news-sml3053567125","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलाश अस्पताल पहुंचा स्क्रब टायफस का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलाश अस्पताल पहुंचा स्क्रब टायफस का मामला
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। सीएचसी अस्पताल दलाश में स्क्रब टायफस का मामला सामने आया है। चिकित्सक के अनुसार मरीज समय पर अस्पताल पहुंचा है और उसका उपचार शुरू कर दिया है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।
दलाश अस्पताल के प्रभारी डॉ. प्रवीण चौहान के अनुसार मरीज गुरदयाल (50), गांव चौकी, डाकघर दलाश, जिला कुल्लू सोमवार दोपहर 12 बजे दलाश अस्पताल पहुंचा था। वह तेज बुखार से पीड़ित था और उनके शरीर पर कीड़े के काटने का घाव था। ऐसे में उसकी जांच की गई। जांच रिपोर्ट में गुरदयाल स्क्रब टायफस से पीड़ित पाया गया है। उसका तुरंत उनका इलाज शुरू कर दिया गया। यदि समय पर स्क्रब टायफस का इलाज नहीं किया गया तो इससे मरीज की जान भी जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जैसे ही स्क्रब टायफस के लक्षण लगें तो तुरंत नजदीक के अस्पताल जाकर अपनी जांच करवाएं। स्क्रब टायफस कीड़े के काटने से होता है। यह कीड़ा घास में पाया जाता है। यह एक दूसरे से फैलने वाली बीमारी नहीं है।
क्या है लक्षण
तेज बुखार आना, पसीना आना, सिर दर्द होना, शरीर में कहीं भी घाव दिखे, पेट दर्द होना, गिल्टी होना स्क्रब टायफस के लक्षण हैं।
ऐसे बरतें सावधानी
खेतों में काम करते समय पूरा शरीर ढक कर रखें, शरीर की सफाई का विशेष ध्यान रखें, घर के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें, घर के चारों ओर घास न उगने दें, खेत जाते समय चपल न पहनें जूते पहनकर खेत जाएं और खेतों में काम करते वक्त हाथों में दस्ताने पहनें।