फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   science activity

विज्ञान माडलों की प्रदर्शनी, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा

Sat, 09 Nov 2019 06:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। हिमालयन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहड़ू में विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वर्किंग एवं नान वर्किंग मॉडलों का प्रदर्शन किया। इसमें दूसरी कक्षा से दसवीं कक्षा तक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बच्चों द्वारा रोबोटिक लैब के माध्यम से मॉडलों को तैयार किया गया। अभिभावकों ने बच्चों द्वारा बनाए गए सभी मॉडल्स की खूब सराहना की।
विज्ञापन

छात्रों रोबोटिक लैब के माध्यम से सोलर लैंप भी बनाए। कार्यक्रम के अंत में विज्ञान मेले में विजता व उपविजेता छात्रों को विद्यालय के चेयरमैन दिनेश शर्मा, मुख्य अध्यापिका रंजू शर्मा ने सम्मानित किया गया। वर्किंग मॉडल के वरिष्ठ वर्ग में सलोनी शर्मा, प्रशिका ठाकुर और राईशा चौहान ने प्रथम स्थान तथा पलक मालतू, शगुन नेगी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नॉनवर्किंग मॉडल में वरिष्ठ वर्ग में प्रांजल शर्मा ने प्रथम तथा अलका, सौम्या, रुचिता ने संयुक्त रुप से तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

वर्किंग मॉडल के कनिष्ठ वर्ग में आस्था ब्राकटू, अथर्व ब्राकटू और स्मृति ठाकुर ने प्रथम स्थान, यशिता, किंजल, सान्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। नॉनवर्किंग मॉडल के कनिष्ठ वर्ग में जाह्नवी ने प्रथम स्थान तथा ऋषभ-पीयूष ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर सेक्शन में सिमरन एंड ग्रुप ने पहला स्थान तथा रुद्रांश, अविराज, अरुमेश ने दूसरा स्थान हासिल किया। गणित प्रदर्शनी में अनिशिका ने प्रथम स्थान, वंशिका एवं नंदिका ने द्वितीय तथा कृतज्ञ, सार्थक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइंस एक्टिविटी में रूद्र प्रताप सिंह, कुनाल भारद्वाज, इवान शर्मा ने पहला स्थान तथा भास्कर, प्रिंस एवं मोक्ष ने दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी में साव्या एंड ग्रुप ने पहला स्थान और अनन्य एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी रोहड़ू प्यारे लाल, पीजी कॉलेज सीमा के प्राचार्य डॉ. बीएस चौहान, बीआरसी अशोक शर्मा, बीईईओ रोहड़ू कमलेश कपटा, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू डॉ. नरेंद्र कायथ विशेष रुप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed