{"_id":"6a96bdfcaa8db7d4040903b1","slug":"school-won-in-sports-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-168613-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खेलकूद प्रतियोगिता में जाओं स्कूल बना ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खेलकूद प्रतियोगिता में जाओं स्कूल बना ओवरऑल विजेता
विज्ञापन
वॉलीबाल के खिताबी मुकाबले में अरसू ने निरमंड को हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड विकास खंड के अरसू स्कूल में अंडर-14 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाओं को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। समापन समारोह में अरसू पंचायत के प्रधान हिमेश ठाकुर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए।
वॉलीबाल का खिताबी मुकाबला निरमंड और अरसू स्कूल के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में अरसू ने निरमंड को हराया। कबड्डी में निरमंड ने नित्थर स्कूल को शिकस्त दी। बैडमिंटन में कुशवा ने रंदल स्कूल को पराजित किया। मुख्यातिथि हिमेश ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
हिमेश ठाकुर ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।