Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   School students showcased their talent during the cultural evenings at the Lavi Fair

Rampur Bushahar News: लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 12 Nov 2026 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
School students showcased their talent during the cultural evenings at the Lavi Fair
रामपुर में दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां, दर्शकों ने तालियां बजाकर बढ़ाया उत्साह
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले पर मेला समिति की ओर से पदम वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इन सांस्कृतिक कार्यक्रम में क्षेत्र के स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। वीरवार को छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गीत-संगीत, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। नन्हे बच्चों से लेकर बड़े विद्यार्थियों तक ने पूरे उत्साह के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाई। उनकी प्रस्तुतियों ने लवी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में विशेष रंग भर दिया। दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर, कोशिश एक आशा, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर, संस्कार पब्लिक स्कूल डकोलढ़, पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर और राष्ट्रीय विद्या केंद्र दत्तनगर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। इन सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच उपलब्ध करवाना और उनमें कला, संस्कृति एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाना है। लवी मेले के दौरान स्कूली बच्चों को मिल रहा यह मंच उनकी प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

रामपुर में दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद

रामपुर में दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद

रामपुर में दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद

रामपुर में दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुतियां देते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article