फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   School

चित्रकला में प्रांजल, नारा लेखन में काव्या जीती

Tue, 17 Sep 2019 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
School
राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक स्कूल में पोषण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्र? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर की ओर से पोषण अभियान के तहत रामपुर में पोषण मेले का आयोजन किया गया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में एसडीएम नरेंद्र चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर ‘सही पोषण देश रोशन’ विषय पर विभिन्न पाठशालाओं से आए छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न पाठशालाओं के प्रतिभागियों के लिए भाषण, चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सांई विद्या पब्लिक स्कूल की रिद्धिमा चाई ने प्रथम, सनशाईन पब्लिक स्कूल की पलक वर्मा द्वितीय और रावमापा नोगली की आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की प्रांजल जिष्टू प्रथम, सनशाईन पब्लिक स्कूल के गौरव प्रताप ने द्वितीय और रावमापा शिंगला की बेबी और स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल की यशिका नेे तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में स्प्रिंगडेल की काव्या ने प्रथम, सनशाईन पब्लिक स्कूल रामपुर की योगेश्वरी ने द्वितीय और स्प्रिंगडेल स्कूल की प्रेजी ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजय बदरेल ने पोषण अभियान पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं एसडीएम नरेंद्र चौहान ने बाल विकास परियोजना अधिकारी अजय बदरेल को पोषण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने पर भी बधाई दी। कार्यक्रम में काफी संख्या में अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों ने लिया भाग
पोषण मेले में रावमापा रचोली, राज किड्स पैलेस पब्लिक स्कूल रामपुर, सिग्मा स्कूल ऑफ सांईस, रावमापा नोगली, सांई विद्या पब्लिक हाई स्कूल, रावमापा रामपुर, सन शाईन पब्लिक स्कूल रामपुर, रावमापा शिंगला और रावमापा दत्तनगर के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed