फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   school programe in kinnor

कांग्रेस सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबध : प्रतिभा

Fri, 24 Nov 2023 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:59 PM IST
विज्ञापन
काजा में सांसद ने मेधावियों को टेबलेट देकर किया सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

काजा(लाहौल स्पीति)। सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों का विकास कांग्रेस सरकार की देन है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इन सभी क्षेत्रों में लोगों की सुविधाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाईं। जनजातीय क्षेत्रों के सीमावर्ती इलाकों में स्थानीय लोगों को नौतोड़ जमीन देने का राज्य सरकार का प्रस्ताव राज्यपाल की अनुमति के लिए उनके पास लंबित है। राज्यपाल से इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

स्पीति प्रशासन की ओर से आयोजित विशेष कार्यक्रम में सांसद प्रतिभा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम सिंह ने उनका स्वागत किया। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि स्पीति के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का अहम योगदान रहा है। जब से प्रदेश में सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने हैं, प्रदेश के विकास को नई गति प्रदान हुई है। रंगरीक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काजा और महिला मंडल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सांसद प्रतिभा सिंह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले प्रतिभागियों को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। सांसद ने जनसमस्याएं भी सुनीं। प्रतिभा सिंह ने मेधावी छात्रों को टेबलेट वितरित किए।
विज्ञापन


इस मौके पर एडीसी राहुल जैन, एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी, तहसीलदार भूमिका जैन, वीर भगत, सनी, लोबजंग, छेरिंग टाशी, रवि बोध, छेरिंग दोर्जे, छैरिंग टाशी, छेवांग नामग्याल, सोनम डोलमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed