फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   School Monitoring Committee inspected school buses

Rampur Bushahar News: स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी ने स्कूल बसों का किया निरीक्षण

Mon, 08 Dec 2025 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
School Monitoring Committee inspected school buses
रामपुर में स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी ने किया स्कूल बसों का निरीक्षण। संवाद
रामपुर के नए बस अड्डे में 25 वाहनों की जांच की
विज्ञापन

चालकों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ, उल्लंघन पर कार्रवाई के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
उपमंडल रामपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी वाहनों की जांच कर रही है। सोमवार को नोगली, दत्तनगर और रामपुर क्षेत्र में चल रहीं स्कूल बसों की जांच की गई। स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी के सचिव जसपाल सिंह नेगी ने नए बस अड्डे में बसों की बारीकी से जांच की और खामियों को दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान करीब 25 बसों की कमेटी ने गहनता से जांच की। जसपाल सिंह नेगी ने नए बस अड्डे में रामपुर और आसपास के क्षेत्रों से आई स्कूली बसों में सुरक्षा उपकरण, व्यवस्थाओं और दस्तावेजों की जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने सीटिंग व्यवस्था, आपातकालीन निकास द्वार, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस प्रणाली, परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र और अग्निशमन यंत्रों को बारीकी से परखा। जांच में पाया गया कि अधिकांश बसें सुरक्षा मानकों के अनुरूप संचालित हो रही हैं और किसी प्रकार की गंभीर खामी सामने नहीं आई। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया कि बसों की नियमित जांच करवाएं और आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें। साथ ही बताया कि 11 और 12 दिसंबर को झाकड़ी और ज्यूरी, जबकि 15 दिसंबर को ननखड़ी में निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक उमेश ठाकुर, वीना कौशल, होशियार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

रामपुर में स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी ने किया स्कूल बसों का निरीक्षण। संवाद

रामपुर में स्कूल मॉनिटरिंग कमेटी ने किया स्कूल बसों का निरीक्षण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed