{"_id":"69186400c66d0ddbea0e2fe2","slug":"school-annual-function-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-148153-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू में मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू में मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। मॉडर्न पब्लिक स्कूल फागू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बणी पंचायत के पूर्व प्रधान राजेंद्र झिना विशेष अतिथि रहे।
विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति में सांस्कृतिक विविधता और ऊर्जा का समावेश देखने को मिला। बच्चों ने आत्मरक्षा पर आधारित एक लघु नाटिका का मंचन किया, जिसमें आत्म सुरक्षा के महत्व को सहज और प्रभावशाली ढंग से दर्शाया। बच्चों ने योग आसनों के माध्यम से स्वास्थ्य, अनुशासन और संतुलन का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संतोष खाची ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। विद्यालय के अध्यक्ष रमेश खाची ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। मुख्य अतिथि ने शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 190 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बणी पंचायत के उपप्रधान केदार भोटका, ठियोग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय और सीताराम सहित अन्य मौजूद रहे।