फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saraswati Vidya Mandir School shines in the district level Mathematics Science Fair

Rampur Bushahar News: विज्ञान प्रश्न मंच में निधि, सारिका ठाकुर और सारिका की टीम रही प्रथम

Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Saraswati Vidya Mandir School shines in the district level Mathematics Science Fair
जिला स्तरीय गणित विज्ञान मेले में उत्कृस्त प्रदर्शन करने वाले सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्याल
विज्ञापन

जिला स्तरीय गणित विज्ञान मेले में छाया सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर के स्कूलों के जिला स्तरीय गणित विज्ञान मेले और संस्कृति महोत्सव का आयोजन विकास नगर शिमला में हुआ। महोत्सव में विज्ञान, गणित, कंप्यूटर, संस्कृत और संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच के अलावा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल आनी का प्रदर्शन शानदार रहा। विज्ञान प्रश्न मंच के किशोर वर्ग में निधि ठाकुर, सारिका ठाकुर और सारिका की टीम पहले स्थान पर रही। बाल वर्ग में भीम ठाकुर, रुचि ठाकुर और देवीशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग में ओजस्वी ठाकुर, गीतांशी ठाकुर और अंकिता ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रयोग में किशोर वर्ग में आरती ने पहला स्थान और बाल वर्ग में आदर्श ने दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शन के शिशु वर्ग में हनीश कश्यप ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, ऋतिक सूद और मन्नत ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शन के बाल वर्ग में रितेश ठाकुर ने दूसरा स्थान, किशोर वर्ग में सौम्य ठाकुर और हर्षिता ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। गणित विषय के किशोर वर्ग में उत्कर्ष ठाकुर, रोहित ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। विशाल ने दूसरा स्थान हासिल किया। बाल वर्ग में चैतन्य सोनी ने पहला, मोहित ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। शिशु वर्ग में चारबिक ठाकुर, ध्रुव ठाकुर ने पहला और यक्षित ने दूसरा स्थान हासिल किया। संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच में किशोर वर्ग में यानीव ठाकुर, मॉरिस शाह और पावनी ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया। बाल वर्ग प्रश्न मंच में परिधि ठाकुर, मनुज और सत्यार्थ ठाकुर ने पहला स्थान हासिल किया। किशोर वर्ग के तात्कालिक भाषण में दिवाकर शर्मा ने पहला और कथा कथन शिशु वर्ग में आयशा ठाकुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। संकुल प्रमुख एवं प्रधानाचार्य आनी दीपक ठाकुर ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। विजेता प्रतिभागी अब 15 से 17 अक्तूबर तक प्रांत स्तर पर होने वाले गणित विज्ञान मेले में प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article