फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Saran School launches smart uniform

Rampur Bushahar News: सरैन स्कूल ने स्मार्ट यूनिफोर्म की शुरुआत

Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Saran School launches smart uniform
सर्माट यूनिफार्म में प्रार्थना सभा कर रहे सरैन स्कूल के छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चौपाल (रोहड़ू) । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरैन ने विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट यूनिफोर्म की शुरुआत की है। इस पहल को केवल छात्रों तक ही सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि विद्यालय के प्रधानाचार्य के मार्गदर्शन में सभी अध्यापकों ने भी स्वेच्छा से स्मार्ट यूनिफोर्म को अपनाकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस कदम की स्थानीय स्तर पर व्यापक रूप से सराहना की जा रही है। पंचायत सराह के प्रधान नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि यह एक साहसिक और सकारात्मक कदम है, जिससे शिक्षकों की कार्यशैली, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का स्पष्ट परिचय मिलता है। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी.) के अध्यक्ष दीप राम दराईक ने कहा कि सरैन विद्यालय ने जिला शिमला में न केवल सरकारी विद्यालयों, बल्कि कई निजी विद्यालयों को भी पीछे छोड़ते हुए एक नया मानक स्थापित किया है। इससे सरकारी विद्यालयों के प्रति अभिभावकों और आम जनमानस का विश्वास और अधिक दृढ़ होगा, और निजी विद्यालयों की ओर हो रही अनावश्यक दौड़ में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed