फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sarahan students won 9 gold, 6 silver and 4 bronze medals

Rampur Bushahar News: सराहन के छात्रों ने 9 स्वर्ग, 6 रजत और 4 कांस्य पदक जीते

Sun, 18 Aug 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय सराहन ने फहराया अपना परचम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। केंद्रीय विद्यालय गुरुग्राम संभाग के सौजन्य से केंद्रीय विद्यालय धर्मशाला और योल कैंट में आयोजित संभागीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सराहन के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करके 9 स्वर्ग पदक, 4 कांस्य और छह रजत पदक हासिल करके अपना परचम लहराया है।
धर्मशाला केंद्रीय विद्यालय में आयोजित संभागीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सराहन के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें छात्रा वर्ग में काव्यांजलि ने दो स्वर्ण पदक, एक रजत, प्रांजल ने दो स्वर्ण एक रजत, दीपिका नेगी ने एक स्वर्ण दो रजत, भव्यता सिंह ने एक स्वर्ण, तन्या ने एक स्वर्ण पदक एक कांस्य, जेसिका ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। छात्र वर्ग में कनिष्क बहुगुणा ने एक स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य और आरब नेगी ने एक स्वर्ण, एक रजत पदक हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विजेता टीम का स्कूल आने पर स्कूल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी सराहन के प्रधानाचार्य योगराज नेगी ने बताया कि संभागीय स्तरीय हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में सराहन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गुरुग्राम संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में दो छात्रा और एक छात्र का चयन राष्ट्रीय स्तर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है जो इस विद्यालय के लिए गर्व विषय। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शारीरिक शिक्षक कुलदीप सिंह, छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed