फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   sarahan bhimakali temple closed due to said dimise

सराहन भीमाकाली मंदिर के कपाट बंद, शोक की लहर

Thu, 08 Jul 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी/किन्नौर। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से रामपुर बुशहर सहित ऊपरी शिमला के इलाकों में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके समर्थक और चाहने वाले बिलख-बिलख के रोेने लगे। शोक में क्षेत्र के ज्यादातर बाजार बंद रहे है और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उनकी जन्म स्थली सराहन बुशहर सहित पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। वीरभद्र सिंह के सराहन स्थित शांतिकुंज महल में सराहन क्षेत्र के लोगों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

सराहन महल के प्रांगण में उपस्थित सराहन क्षेत्र के लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन भी रखा, जिस में सराहन ग्रामवासी और स्थानीय कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य शामिल रहे। वीरभद्र की कुलदेवी मां भीमाकाली मंदिर के कपाट तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। ज्यूरी के दूसरे क्षेत्रों की तरह सराहन में भी सारा बाजार बंद रहा। वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक के कारण सराहन और पूरे बाजार में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का जन्म 23 जून, 1934 को उनके पिता राजा पदम सिंह के सराहन स्थित महल परिसर में ही हुआ था, जिस कारण वीरभद्र सिंह व उनके परिवार के सराहन गांव के लोगों के साथ गांव में जीने मरने के सभी संबंध बरकार है। गांव में वो जहां शादी-विवाह में शगुन लेते देते हैं, वहीं मरने पर बर्तन जैसे रीति-रिवाज भी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सराहन पंचायत के उप प्रधान सोहन पानटू, किन्नू पंचायत प्रधान हेम राज, शाहधार पंचायत प्रधान महेंद्र, भानु प्रताप सिंह, जोन अध्यक्ष सराहन, सतपाल खन्ना, गंगा सिंह मेहता, राजेश लारजू, गीता दत्त शर्मा, ज्योती लाल मेहता, पीएल नेगी, रोशन धंगल, हीरा लाल सोनी, दुर्गा सिंह, जय सिंह मेहता, संजीव सोनी, उमेश आर्य, भगत राम मिलर, सुषमा, शिवराम लारजू, सोहन सोनी, धर्म जीत खिंगटा इत्यादि कई लोग मौजूद रहे।
किन्नौर महिला कांग्रेस और किन्नौर कांग्रेस के युवाओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर उन्हें रिकांगपिओ बौद्ध मंदिर में 108 दीये जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से

प्रार्थना की।
इस अवसर पर किन्नौर महिला अध्यक्षा कुमारी सरोज नेगी, कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष विमला नेगी, जिला महासचिव ललिता, प्रदेश महिला कांग्रेस सदस्य राधा कृष्णा, देव कुमारी, शारदा देवी और दयाल सिंह नेगी सहित अन्य महिला सदस्य व युवा साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed