{"_id":"667814d5d9051875ee08819d","slug":"sanjivani-sahara-samitis-sixth-talent-honor-ceremony-will-be-held-on-july-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-117829-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: जुलाई को होगा संजीवनी सहारा समिति का छठा प्रतिभा सम्मान समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: जुलाई को होगा संजीवनी सहारा समिति का छठा प्रतिभा सम्मान समारोह
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह होंगे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू की ओर से छठा प्रतिभा सम्मान समारोह जुलाई में आयोजित होगा। सम्मान समारोह में क्षेत्र के 300 से अधिक मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह के लेकर समिति का प्रतिनिधिमंडल रविवार को सीपीएस मोहन लाल ब्राक्ट की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला। संजीवनी सहारा समिति हर वर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन करती है, जिसमें शिक्षा व खेलों के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है। समिति की ओर से मेधावियों की सूची तैयार की जा रही है। संजीवनी सहारा समिति एक सामाज सेवी संस्था है, जो अपने उत्कृष्ठ कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मन की बात कार्यक्रम में लाइव सेशन में भी जुड़ चुकी है। संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि समारोह का आयोजन जुलाई माह में होगा। शीघ्र ही समारोह की तिथि तय की जाएगी। मंत्री विक्रमादित्य सिंह समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। रविवार को समिति का प्रतिनिधिमंडल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला। प्रतिनिधिमंडल में समिति के मुख्य सलाहकार रवि रावत, प्रेस सचिव रविंद्र शर्मा, अशोक सिंघानिया, भूपेश शर्मा व रविंद्र ठाकुर मौजूद रहे।