फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sanjeevani Hospital Choltu will organize a free health check-up camp for four people.

Rampur Bushahar News: संजीवनी अस्पताल छोल्तू में चार को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

Tue, 02 Jul 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
शिविर में आईजीएमसी शिमला के सात विभिन्न रोग विशेषज्ञ करेंगे मरीजों की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। संजीवनी अस्पताल छोल्तू में चार जुलाई को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगेगा। इस शिविर में आईजीएमसी शिमला के विभिन्न सात रोग विशेषज्ञ मरीजों की जांच और उपचार करेंगे। जिले के लोगों ने मौसम परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए इस शिविर में श्वास रोग विशेषज्ञ को बुलाने की भी मांग की है। संजीवनी अस्पताल छोल्तू में चार जुलाई से तीन दिवसीय निशुल्क बहु विशिष्टता स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक लोगों के विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी। रोगियों का मुफ्त इलाज करने के साथ-साथ उन्हें निशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। इसके अलावा यदि किसी रोगी को गंभीर बीमारी है, तो वह उस रोग के आगे के इलाज के लिए निवेदन कर सकता है। इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला के विशेषज्ञों की ओर से मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. पीसी नेगी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत अग्रवाल, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मुकेश कुमार, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अजीत नेगी, मेडिसन के डॉ. आरसी नेगी, डॉ. प्रमोद जरेट, ईएनटी के डॉ. रमेश आजाद रोगियों की निशुल्क जांच कर मुफ्त दवाइयां देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed