{"_id":"60a7e96e8ebc3e6ac74e8629","slug":"sanitization-campaign-started-in-rampur-block-and-youth-congress-remember-former-prime-minister-rajiv-gandhi-distribute-ration-to-the-needy-rampur-bushar-news-rampur-hp-news-sml3710673149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक और युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद, जरूरतमदों को बांटा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक और युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद, जरूरतमदों को बांटा राशन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि मनाई। ब्लॉक कांग्रेस ने जहां रामपुर शहर में सैनिटाइजेशन अभियान छेड़ा, वहीं युवा कांग्रेस ने उपमंडल में जरूरतमंदों को राशन और खाद्य सामग्री भेंट की।
ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने शुक्रवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि पर रामपुर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों में संक्रमण के खतरे को कम करते हुए सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। सदस्यों ने कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए बस अड्डा, पुलिस थाना, पुलिस चौकी, अग्निशमन विभाग, वैक्सीनेशन केंद्र प्राइमरी स्कूल, आयुर्वेदिक अस्पताल में हाइपोक्लोराइट के घोल का छिड़काव किया।
कांग्रेस प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने कहा कि भारत रत्न राजीव गांधी सिर्फ 40 साल की उम्र में भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे। इस युवा नेता ने देश को 21वीं सदी में ले जाने के लिए गंभीर प्रयास किए और उन्होंने भारत पर आधुनिकता की छाप छोड़ी। वह एक सच्चे दूरदर्शी और तकनीकी क्रांति के लिए जिम्मेदार थे। यही कारण है कि भारत सूचना प्रौद्योगिकी में अग्रणी देशों में से एक है। महामारी के दौर में रामपुर में विक्रमादित्य सिंह ब्रिगेड के साथ कांग्रेस से जुड़े सभी संगठन समाज सेवा कर अपने दायित्व को निभा रहे हैं। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष विषेशर लाल, महासचिव पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा, मोहन भाटिया सहित अन्य मौजूद रहे। उधर, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास और प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के आह्वान पर युवा कांग्रेस रामपुर ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई। युकां ने विस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में जरूरतमंद लोगों को राशन बांटा। युकां अध्यक्ष गौरव ठाकुर ने कहा कि युवा कांग्रेस महामारी के दौर में जरूरतमदों की हर संभव मदद कर रही है।
विज्ञापन
वहीं उपतहसील नित्थर में भी वरिष्ठ कांग्रेस सदस्यों ने राजीव गांधी की 30वीं पुण्यातिथि सूक्ष्म रूप से मनाई। जिला कांग्रेस महासचिव जितेंद्र ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि उनके कार्य और दूरदर्शिता से भारत ने आधुनिक युग में प्रवेश किया है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस सचिव बेली राम, इंदरपाल, जगदीश ठाकुर, प्रमोद ठाकुर, प्रवीण कुमार, शादी लाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।