{"_id":"5fda3c5b8ebc3e3e8205d3a9","slug":"sanitisation-rampur-hp-news-sml3547358138","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बसों को किया सैनिटाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए बसों को किया सैनिटाइज
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर बुधवार को रामपुर बस अड्डे में निजी बसों को सैनिटाइज किया गया। परिवहन विभाग रामपुर द्वारा सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया। सभी रूटों पर चलने वाली बसों को सैनिटाइज किया गया। वहीं इस दौरान विभाग ने चालकों-परिचालकों को सरकार द्वारा जारी आवश्यक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी तुला राम शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर विभाग ने बसों को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया है। बसों को समय-समय पर सैनिटाइज किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को सभी निजी बसों को सैनिटाइज किया गया। शर्मा ने कहा कि सभी चालकों-परिचालकों को बसों में कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में यात्रियों को बिना मास्क के सफर करने पर पाबंदी रहेगी। नियमों का सभी को कड़ाई से पालन करना होगा।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने कहा कि परिवहन निदेशक और उपायुक्त शिमला के आदेशानुसार रामपुर और आनी में निजी बसों को सैनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं उन्होंने बस मालिकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बसों में बिना मास्क के यात्री पाए गए तो मालिक के खिलाफ कोविड अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।