फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sanatan Sanskar and upper caste society protested by taking out a rally in Rohru

Rampur Bushahar News: धर्मातरण कर चुके लोगों का आरक्षण खत्म करे सरकार

Fri, 02 Jan 2026 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sanatan Sanskar and upper caste society protested by taking out a rally in Rohru
रोहडू में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सतानत संस्कृति संस्कार संस्थान एवं सवर्ण समाज के कार्यकर्ता। 
. रोहड़ू में रैली निकालकर सनातन संस्कार एवं सवर्ण समाज ने किया विरोध
विज्ञापन

. प्रदर्शन के बाद एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सनातन संस्कृति संस्कार एवं शैक्षणिक समुदाय संस्थान ने शुक्रवार को रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग की है कि पंचायत स्तर पर धर्मांतरण कर चुके परिवारों की पहचान की जाए। इसके बाद सरकार उनके आरक्षण को खत्म करने की पहल करे। रैली के बाद एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया। रोहड़ू के पुराने बस अड्डे के सामने संयुक्त रैली में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि यहां पर तेजी से धर्मांतरण चल रहा है। ऐसे लोग सरकार से आरक्षण का लाभ भी ले रहे है। सनातन के सदस्य एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र गौतम ने कहा सनातन संस्कृति के अपमान करने वाले लोगों का विरोध लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार धर्मांतरण को रोकने और धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को लाभ के दायरे से बाहर किया जाए। अतुल शर्मा ने कहा कि कुछ लोग दोहरा लाभ लेकर सनातन धर्म को निशाना बना रहे हैं। यहां की पुरानी संस्कृति को कुचलने का प्रयास हो रहा है। इस दाैरान हिमाचल ब्राह्मण सभा के सचिव जवाहर लाल भारद्वाज, विश्वा देव, रविकांत ,भगत चंद खिरटा, दीप राज शर्मा, महेंद्र शास्त्री, गीता राम शर्मा, ईश्वरी नंद शर्मा , सवर्ण समाज के अध्यक्ष पवन नेगी, पवन बजरंगी और सुरेश ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने मांग रखी कि पूरे देश में आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आधार पर आरक्षण शुरू किया जाए। उन्होंने कहा इसके लिए प्रदेश व राष्ट्र स्तर भी भी आवाज उठ रही है। उसके बाद रोहड़ू के पुराने बस अड्डा से एसडीएम कार्यालय तक रैली का आयोजन किया गया। रैली में सनातन संस्कृति के समर्थन में नारेबाजी की गई। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम के माध्यम से सरकार को ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को पुरा करने का आग्रह किया गया।

रोहडू में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सतानत संस्कृति संस्कार संस्थान एवं सवर्ण समाज के कार्यकर्ता। 

रोहडू में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सतानत संस्कृति संस्कार संस्थान एवं सवर्ण समाज के कार्यकर्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article