फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Sai Cricket Academy Duttnagar became the champion

Rampur Bushahar News: साई क्रिकेट अकादमी दत्तनगर बनी चैंपियन

Thu, 23 Apr 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sai Cricket Academy Duttnagar became the champion
नलाटी स्टेडियम सराहन में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्यातिथि जीता सिंह चौहान। संवाद
रोहित दंगल क्रिकेट प्रतियोगिता में 41 टीमों ने लिया भाग
विज्ञापन

अरुण नेगी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, पृथ्वी शेट्टी चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
विजेता टीम 2 लाख नगद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। शोणितपुर यूनाइटेड क्लब सराहन की ओर से आयोजित रोहित दंगल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठे संस्करण में साई क्रिकेट अकादमी दत्तनगर ने खिताब जीता। व्हाइट लेदर बॉल फॉर्मेट पर खेले टूर्नामेंट में 41 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का समापन मां भीमाकाली मंदिर सराहन के समीप नलाटी स्टेडियम में हुआ।
फाइनल में आरडी इलेवन डवारच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 120 रन बनाए। जवाब में साई क्रिकेट अकादमी दत्तनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर सात विकेट से जीत दर्ज की। टीम की जीत में पृथ्वी शेट्टी ने 73 रनों की दमदार पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

समापन समारोह में जीता सिंह चौहान मुख्यातिथि और सोहन पांटू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विजेता टीम को 2 लाख रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम डवारच को 1 लाख रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यक्तिगत पुरस्कारों में अरुण नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्हें 11 हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार पृथ्वी शेट्टी, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हर्ष नेगी और इमर्जिंग प्लेयर का खिताब यश को दिया गया। फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए पृथ्वी शेट्टी को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

मुख्यातिथि ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। क्लब के अध्यक्ष रविंद्र पैलेस सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed