{"_id":"6a7093956158ca6590014d86","slug":"safety-equipment-distributed-to-72-sanitation-workers-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-166372-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में 72 सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में 72 सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण किए वितरित
विज्ञापन
रामपुर में 72 सफाई मित्रों को सुरक्षा उपकरण किए वितरित
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद रामपुर ने सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान के तहत सोमवार को परिषद कार्यालय के सभागार में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने की। बैठक में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, सफाई कर्मचारियों और नगर परिषद के कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक में शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सफाई कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की गई। बैठक में 72 सफाई मित्रों को उनकी सुरक्षा के लिए दस्ताने, मास्क और रेनकोट सहित सुरक्षा उपकरण वितरित किए गए जिससे वे सुरक्षित वातावरण में अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें। वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। उन्होंने अभियान को सफल बनाने में सफाई कर्मचारियों और नगर परिषद के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों के योगदान की सराहना की और आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और नगर परिषद के प्रयासों में सहयोग देने की अपील की।