फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rural level cricket competition in Madhavani from May 10

Rampur Bushahar News: मधावनी में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 10 मई से

Tue, 05 May 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विजेता को एक लाख, उपविजेता को मिलेगा 50 हजार नकद इनाम
विज्ञापन


प्रतियोगिता में क्षेत्र की 64 टीमें लेंगी भाग
संवाद न्यूज एजेंसी

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
कुमारसैन उपमंडल की मधावनी पंचायत में मधावनी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता 10 मई से शुरू होगी। जय कोटेश्वर महादेव स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता 21 मई तक ग्रीन पार्क स्टेडियम फाटक मधावनी में खेली जाएगी। इस आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजकों के अनुसार इस पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 64 टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 4,400 निर्धारित किया है। प्रतियोगिता के विजेता को एक लाख नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 50 हजार नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को 5,500 का विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन को भी प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक और सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर को 2,100-2,100 का इनाम दिया जाएगा। मैच के दौरान हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज और एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को 500-500 का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन समिति के भूपेंद्र, हरीश राजटा, अक्षय वर्मा, काका और मनोज राजटा ने क्षेत्र के युवाओं से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है और उनमें अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed