फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rupee

किन्नौर में करोड़ों की राशि से होंगे मनरेगा कार्य

Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने वीरवार को जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक को संबोधित करते हुए जिला परिषद सदस्य, कल्पा और पूह खंड की पंचायत प्रधानों से आग्रह किया कि 27 फरवरी को होने वाली विशेष ग्राम सभा में अपने-अपने गांव की जरूरत के हिसाब से योजना का प्रारूप तैयार करें, ताकि सीमावर्ती गांव का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को विशेष ग्राम सभा में अपने-अपने प्रतिनिधि भेजने के निर्देश दिए, ताकि ग्राम वासियों के साथ मिलकर योजनाएं तैयार की जा सकें। हाल ही में बजट के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम आरंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्राम स्तर पर अधोसंरचना विकसित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को आजीविका के साधन उपलब्ध करवाना भी है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिला परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों के लिए जारी 1 करोड़ 14 लाख रुपये की राशि से कार्य को शीघ्र पूरा करें। उन्होंने कहा कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से पंचायतों के लिए स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा हर माह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने ग्राम पंचायतों में तैनात तकनीकी सहायक और सचिवों को प्रशिक्षण प्रदान करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी विभागाध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि वे जिला परिषद की बैठकों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं और जिला परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव को गंभीरता से लें।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे जिला परिषद की ओर से पारित विभिन्न विकास कार्यों को शीघ्र आरंभ करें। बैठक में तीनों विकास खंडों में मनरेगा में किए जाने वाले कार्यों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। पूह खंड में 26 करोड़, 19 लाख रुपये से अधिक राशि से मनरेगा कार्य किए जाएंगे। जबकि कल्पा में 28 करोड़, 48 लाख रुपये और निचार में 73 करोड़, 38 लाख, 86 हजार रुपये के विकास कार्य मनरेगा में होंगे। बैठक में 15वें वित्त आयोग के तहत वर्ष 2022-23 के लिए 2 करोड़, 27 लाख रुपये की प्रस्तावित योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक का संचालन उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर ने किया। इस मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रियंका नेगी और परियोजना अधिकारी आईटीडीपी बिमला वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed