फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rs 10 lakh sought for drinking water tank at Sadhna Sthal

Rampur Bushahar News: साधना स्थल पर पेयजल टैंक के लिए मांगे 10 लाख रुपये

Wed, 30 Nov 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rs 10 lakh sought for drinking water tank at Sadhna Sthal
साधना केंद्र में पेयजल समस्या को लेकर उपायुक्त किन्नौर से मिलते प्रतिनिधि। - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले के साधना स्थल पर पेयजल की सुविधा न होने से अनुयायियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को विपश्यना साधना संघ का प्रतिनिधिमंडल उपाध्यक्ष गीता नेगी की अध्यक्षता में उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक से मिला और साधना स्थल पर पेयजल टैंक बनाने के लिए करीब 10 लाख रुपये की मांग रखी।
विज्ञापन

गीता नेगी ने कहा कि साधना स्थान पर पेयजल की सुविधा न होने के कारण अनुयायियों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। संघ ने जलशक्ति विभाग पूह से आग्रह किया था कि साधना स्थल में 10 हजार लीटर की क्षमता वाला पेयजल भंडारण टैंक बनाया जाए। इसके बाद विभाग ने 9 लाख, 93 हजार, 500 रुपये अनुमानित लागत का एस्टीमेट बनाया है।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त किन्नौर से बजट की मांग करने के साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय विपश्यना साधना शिविर में भाग लेने का भी आग्रह किया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष ईश्वर नेगी, सह सचिव सत्यदेव राठौर, कोषाध्यक्ष डोलमा, फुरबू नेगी और हरदेव चांकुम सहि अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि अभी आचार संहिता लगी हुई है। चुनाव के परिणाम के बाद इसे बजट में डाल दिया जाएगा। फिलहाल मामले को परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed