फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   royal apple good prize get orchardist in khegsu mandi nither

खेगसू फल मंडी में रॉयल सेब की दस्तक, 2500 रुपये तक प्रति पेटी के मिले दाम

Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
हितेश भारती
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपहसील के निचले इलाकों में सेब सीजन शुरू हो गया है। स्पर किस्म के साथ अब रॉयल सेब ने भी मंडियों में दस्तक दे दी है। खेगसू मंडी में रॉयल सेब प्रति पेटी 2000 से 2500 तक बिक रहा है। शुरूआती दौर में अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद हैं।
गौरतलब है कि नित्थर उपतहसील के निचले क्षेत्रों घोरला, खणी, रेहची और कपठा में सेब सीजन शुरू हो गया है। शुरूआती दौर में सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवान भी खुश हैं। मंडी में सेब के अच्छे दाम मिलने से क्षेत्र के बागवानों ने बड़े पैमाने पर सेब तुड़ान शुरू कर दिया है। ऐसे में कई बागवान जल्दबाजी में कच्चा लेकर भी सेब मंडियों में पहुंचा रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में मंडी सेब के दाम गिरने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

खणी के स्थानीय बागवान चेतन चौहान, अंकुर वर्मा और सतपाल ठाकुर ने बताया कि सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं। कई जगह पर सेब पर ओले की मार भी पड़ी है। अन्य जगहों में सेब अच्छा है और बागवान अच्छे दाम मिलने से काफी खुश हैं। खेगसू मंडी के व्यापारी राकेश वर्मा और सुरेश कुमार ने बताया है कि अभी बागवानों को 2000 हजार से 2500 प्रति पेटी सेब के दाम तक मिल रहे हैं। इसमें रॉयल सहित अन्य वैरायटी का सेब शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेगसू मंडी के व्यापारी बबलेश ठाकुर का कहना है कि मंडी में दाम अच्छे मिलने से बागवानों में सेब तोड़ने की होड़ लग गई है। इससे मंडी में दाम गिरने शुरू हो सकते हैं। बागवान कई बार कच्चा सेब भी बाजार में ला रहे हैं, जो बिल्कुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने सभी बागवानों से आग्रह किया है कि जल्दबाजी न करें और सेब को अच्छे से पकने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed