फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rohru win in vollyball

वॉलीबाल में रोहड़ू ने मारी बाजी

Sat, 08 Oct 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
rohru win in vollyball
झाकड़ी में आयोजित अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर मौजूद विभिन्न स्कूलो क विजेता टीम - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। झाकड़ी में आयोजित अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता के वॉलीबाल के छात्रा वर्ग में शिक्षा खंड रोहड़ू ने बाजी मारी जबकि टिक्कर दूसरे स्थान पर रहा। छात्र वर्ग में भी रोहडू़ ने पहला और कोटखाई ने दूसरा स्थान पाया। कबड्डी स्पर्धा के छात्रा वर्ग में नेरवा पहले और देहा दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

छात्र वर्ग में रोहडू़ ने पहला, नेरवा ने दूसरा, खो-खो छात्रा वर्ग में नेरवा ने पहला, देहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में नेरवा पहले, ननखड़ी दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन के छात्रा वर्ग में रोहड़ू ने पहला, देहा ने दूसरा स्थान पाया, छात्र वर्ग में नेरवा ने पहला और कुमारसैन ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज छात्रा वर्ग में रोहड़ू ने पहला, ठियोग ने दूसरा, छात्र वर्ग में नेरवा ने पहला और रोहड़ू ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबीकूद में पार्वती पहले, सोनिया दूसरे और गुंजन तीसरे स्थान रही। ऊंची कूद में बिमला पहले, संजना ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में मेघना पहले, हर्षिता ने दूसरा और समायरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में अलाइशा ने पहला, ज्योति ने दूसरा, एकल गान में कशिश ने पहला नव्या दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहगान में रोहडू़ पहले और सुन्नी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। एकांकी में कोटखाई ने पहला और सुन्नी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में रामपुर पहले और रोहडू़ स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलवीर खुंद, हिमफेड निदेशक नरेश चौहान, महामंत्री जगदीश मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिशना भंडारी, मीडिया प्रभारी दिनेश खमराल, लाल चंद, प्रोमिला मेहता, सीमा मांटा और नागेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed