{"_id":"68480ab26f007e68380c7b66","slug":"rohru-cricket-premier-league-competition-organized-on-the-lines-of-ipl-concluded-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-136878-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हिमालयन बाॅयज की टीम ने जीती रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हिमालयन बाॅयज की टीम ने जीती रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग
विज्ञापन
रोहड़ू प्रीमियर लीग की विजेता टीम हिमालयन बायज रोहड़ू को को पुरस्कृत करते विधायक मोहन लाल ब्रा
आईपीएल की तर्ज पर आयोजित रोहड़ू क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आईपीएल क्रिकेट की तर्ज पर रोहड़ू के इंदिरा गांधी मैदान में मंगलवार को क्रिकेट प्रीमियर लीग प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समापन समारोह में विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन संजीवनी सहारा समिति के तत्वावधान किया गया। इसमें क्षेत्र के 120 खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला हिमालयन बॉयज रोहड़ू और रोहड़ू रेंजरस की टीम के बीच हुआ। इसमें बल्लेबाजी करते हुए हिमालयन बॉयज की टीम ने निर्धारित 15 ओवराें में तीन विकेट खोकर 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रोहडू़ रेंजरस की टीम 15 ओवरों में सात विकेट खोकर 118 रन ही बना सकी। हिमालयन बॉयज रोहड़ू टीम के प्रथम कालट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हिमालयन बॉयज रोहड़ू टीम के अक्षित शौंगी को दिया गया। बेस्ट बल्लेबाज रोहड़ू रेंजरस टीम के सुधांशु मछान और बेस्ट गेंदबाज रीतिश को चुना गया। बेस्ट विकेट कीपर छौहारा टीम के रीतिक जुलकियान और बेस्ट क्षेत्ररक्षक का खिताब हिमालयन बाॅयज रोहड़ू टीम के मोनू नेगी को दिया गया। विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को एक लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। संजीवनी सहारा समिति के अध्यक्ष गोपाल चौहान ने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए और खेल की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें समिति के सभी सदस्यों ने अपना सहयोग दिया।